{"_id":"6abbe74d768be133480ecdf7","slug":"video-district-magistrate-inquires-about-patients-concerns-at-ursula-and-dufferin-hospitals-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जिलाधिकारी ने उर्सला-डफरिन में मरीजों से पूछीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जिलाधिकारी ने उर्सला-डफरिन में मरीजों से पूछीं दिक्कतें
अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को उर्सला और डफरिन अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, प्रसूति वार्ड, मिडवाइफरी लेड केयर यूनिट (एमएलसीयू), पीपीसी वार्ड, एसएनसीयू, स्तनपान प्रबंधन इकाई समेत अन्य विभागों का निरीक्षण किया। मरीजों से दिक्कतें पूछीं। दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी जरूरी मशीनें चालू हालत में रहें। कोई उपकरण खराब है तो उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। सीडीओ अभिनव जे. जैन, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी, डफरिन की अधीक्षका डॉ. रुचि जैन आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।