{"_id":"6acd05d6a1f2a73be70c185c","slug":"video-construction-of-another-four-lane-bridge-over-the-ganges-river-gains-momentum-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंंज: गंगा नदी पर एक और फोरलेन पुल के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंंज: गंगा नदी पर एक और फोरलेन पुल के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
गंगा नदी पर एक और फोरलेन पुल का निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ने लगा है। इधर दो-तीन महीने में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की कार्यदायी संस्था ने मिश्रा कॉलोनी छोर पर तीन पिलर पायलिंग का काम पूरा करा लिया है। अब चौथे पिलर के लिए पायलिंग का कार्य कराया जा रहा है। उधर, अंग्रेजों के जमाने का बंद जर्जर गंगा पुल को न हटाए जाने से आगे होने वाले कार्य में बाधा आ सकती है। इसके लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने रेलवे और पीडब्ल्यूडी को जानकारी दी है।
कानपुर को शुक्लागंंज से जोड़ने के लिए अभी तक नवीन गंगा पुल ही है। इस पर रोजाना कई लाख वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में आए दिन यहां जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शासन स्तर पर गंगा नदी पर कानपुर के ओईएफ मैदान छोर से शुक्लागंज के मिश्रा कॉलोनी छोर से फोरलेन पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सेतु निगम के जेई कुंदन कुमार ने बताया कि कार्य तय समय में हो इसके लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है। अब तक तीन पिलर की पायलिंग का कार्य हो चुका है। इसमें एक पिलर में छह पायलिंग कराई जा रही है। इस लिहाज से 18 पायलिंग का कार्य हो चुका है। अब पुराने जर्जर बंद गंगा पुल के निकट पड़ने वाले चौथे पिलर की पायलिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। बताया कि पुराने जर्जर पुल को आगे के पिलर बनाए जाने के लिए हटाना होगा। इसके लिए रेलवे और पीडब्ल्यूडी को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अब तक इस ओर कार्य नहीं किया गया। ऐसे में पायलिंग का कार्य प्रभावित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।