{"_id":"6a93093356862a109a06ae47","slug":"video-boys-body-found-floating-in-open-water-tank-at-tannery-under-construction-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन टेनरी के पानी के खुले टैंक में उतराता मिला बालक का शव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन टेनरी के पानी के खुले टैंक में उतराता मिला बालक का शव, हंगामा
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बदुआखेड़ा गांव स्थित एक निर्माणाधीन टेनरी के अंदर पानी के खुले टैंक में शनिवार को नौ वर्षीय बालक का शव उतराता मिला। बालक के बायीं ओर कनपटी में गहरा घाव का निशान मिला है। परिजनों ने हत्याकर शव टैंक में फेंकने की आशंका जताई है। उधर, घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव टेनरी के अंदर रखकर लगभग चार घंटे तक हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर भी शांत नहीं हुए। हंगामे की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बदुआखेड़ा गांव निवासी प्रेमपाल मल्लाह ने बताया कि उनका नौ वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ शिवा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे गांव के पास निर्माणाधीन टेनरी के मैदान पर हो रहा क्रिकेट मैच देखने की बात कहकर घर से निकला था, इसके बाद वह नहीं लौटा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। शनिवार को दोपहर दो बजे गांव के कुछ बच्चे मैदान में खेल रहे थे, बारिश होेने पर निर्माणाधीन टेनरी में घुस गए। वहां पानी के खुले गहरे टैंक में उनके बेटे का शव उतराता देखकर बच्चों ने उन्हें सूचना दी। आरोप लगाया कि उनके बेटे की किसी ने हत्या कर शव को टैंक में फेंक दिया है, क्योंकि बेटे की कनपटी में गहरा घाव है। हो सकता है कि क्रिकेट मैच के दौरान विवाद होने पर किसी ने बैट से मार दिया हो, घायल होने पर उसे टैंक में फेंक दिया हो।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी विनी सिंह मौक पर पहुंची। तभी परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टेनरी के अंदर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर वहां मौजूद पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। हंगामे की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दैवी आपदा राहत कोष से मदद दिलाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उधर, बेटे का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मां काजल घर में बेहोश होकर गिर गई। मां काजल व पिता प्रेमपाल का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया कि उनका छोटा बेटा सात वर्षीय राहुल और बेटी पांच वर्षीय सविता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।