{"_id":"6a92ba6b080f1148f9045273","slug":"video-bulldozer-rolls-over-drug-smuggler-house-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण गिराया
पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत अमृतसर पुलिस और प्रशासन ने नशा तस्करी के आरोपी जतिंदर पाल सिंह सोनी के घर पर बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने डिमोलिशन ड्राइव चलाकर मकान में किए गए कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी जतिंदर पाल सिंह सोनी के खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज हैं। इनमें सात मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं, जबकि एक मामला जेल नियमों के उल्लंघन से संबंधित है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल जेल से बाहर है।
डीसीपी के अनुसार, नगर निगम ने मकान में किए गए अवैध निर्माण को लेकर पहले नोटिस जारी किया था और संबंधित व्यक्ति को कार्रवाई के लिए समय भी दिया गया था। निर्धारित अवधि में संतोषजनक कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने निर्माण को गिरा दिया।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक अमृतसर में नशे से जुड़े 1312 मामले दर्ज, 2150 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब 137 किलो हेरोइन और 76 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।
डीसीपी ने कहा कि नशा कारोबारियों और अपराधियों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।