{"_id":"699f246b18cc8a0fc70c9ba4","slug":"video-akhilesh-yadav-was-welcomed-by-sp-workers-police-remained-alert-during-the-convoys-departure-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का सपाइयों ने किया स्वागत, काफिला निकलने के दौरान सतर्क रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का सपाइयों ने किया स्वागत, काफिला निकलने के दौरान सतर्क रही पुलिस
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला बुधवार को दोपहर बदरका चौराहे से होकर जाजमऊ पुलिस चौकी के पास पहुंचा। यहां कानपुर के कैंट क्षेत्र के विधायक मोहम्मद हसन रूमी, आर्यनगर के विधायक अमिताभ बाजपेई और सीसामऊ की विधायक नसीम सोलंकी ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कार के अंदर से ही तीनों विधायकों से मुलाकात की। विधायक हसन रूमी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनकी बेटी भी थी और कानपुर स्थित तिलकनगर में एक शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान जाजमऊ हाईवे पर जाम न लगे, इसको लेकर पुलिस सतर्क रही। मालूम हो कि हाल ही में जाजमऊ हाईवे से कानपुर जाते समय अखिलेश यादव का काफिला जाम में फंस गया था। इसका जिक्र उन्होंने एक्स पर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।