{"_id":"6a8f0590ebbe19c4ce0dd760","slug":"video-500-kg-of-foul-smelling-khoya-found-in-dirty-sacks-destroyed-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गोविंदनगर आउटर पर बारिश के बीच खुले में रखा था 500 किलो खोया, नष्ट कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गोविंदनगर आउटर पर बारिश के बीच खुले में रखा था 500 किलो खोया, नष्ट कराया गया
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के आउटर के पास सड़क किनारे गंदगी के बीच रखा करीब 500 किलोग्राम संदिग्ध और बदबूदार खोया बरामद किया। खोया को देखते ही वह उपयोग करने लायक नहीं लगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई।
सूचना के आधार पर खाद्य सचल दल ने गोविंदपुरी स्टेशन से पहले आउटर क्षेत्र में जांच करने पहुंच गई। मौके पर बड़ी मात्रा में खोया बारिश के बीच सड़क किनारे जमीन पर गंदे बोरों में रखा मिला। टीम ने जैसे ही खाेया की जानकारी ली तो पास खड़े दो व्यक्ति बिना कुछ बताए खोया छोड़कर भाग निकले।
वहीं, अन्य यात्रियों से जानकारी ली गई तो पता चला कि खोया इटावा से कानपुर खोया मंडी के लिए पैसेंजर ट्रेन से लाया गया है। ऑटो से मंडी में ले जाने की तैयारी थी। टीम ने काफी देर तक इंतजार किया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन खोये का कोई दावेदार सामने नहीं आया।बारिश में खुले में गंदगी के बीच रखे होने के साथ ही खोये से तेज दुर्गंध आ रही थी।
खाद्य सचल दल ने उपयोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए करीब 500 किलो खोया जब्त कर गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पहुंचाया और नष्ट करा दिया। सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।