बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   After Chandigarh, target killing plot in Punjab, BKI module's Punjab connection

चंडीगढ़ के बाद पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश, BKI मॉड्यूल का पंजाब कनेक्शन

Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 26 Aug 2026 03:19 PM IST
After Chandigarh, target killing plot in Punjab, BKI module's Punjab connection
चंडीगढ़ में माहौल खराब करने की कथित साजिश से जुड़े मामले की जांच में अब पंजाब कनेक्शन सामने आने का दावा किया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े बताए जा रहे मॉड्यूल के कथित हैंडलर सतनाम उर्फ सत्ता नौशेरा ने पकड़े गए तीन आरोपियों को चंडीगढ़ के बाद पंजाब में भी टारगेट किलिंग और माहौल बिगाड़ने का टास्क दिया था।जांच के मुताबिक, चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय, सेक्टर-9 स्थित पंजाब बीजेपी अध्यक्ष की कोठी और पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर को निशाना बनाने की योजना थी। इसके बाद आरोपियों को पंजाब में भी विस्फोट और टारगेट किलिंग जैसी गतिविधियों को अंजाम देने का कथित टास्क दिया गया था।पकड़े गए तीन आरोपियों लवप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह उर्फ जशनदीप और अमृतसर निवासी प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ से पूछताछ में जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि चंडीगढ़ में कथित विस्फोट की साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपियों को करीब 42 हजार रुपये दिए गए थे।एजेंसियां अब इस रकम के स्रोत और लेन-देन के तरीके की जांच कर रही हैं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों को निर्देश किस माध्यम से मिलते थे, उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और पंजाब में किन संभावित ठिकानों या गतिविधियों को लेकर योजना बनाई गई थी।जांच एजेंसियों को आशंका है कि कथित मॉड्यूल का उद्देश्य हिंसक गतिविधियों के जरिए लोगों में डर पैदा करना और क्षेत्र का माहौल खराब करना था। हालांकि, पंजाब में संभावित टारगेट, हमले की जगह और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।मामले में फंडिंग नेटवर्क भी जांच के केंद्र में है। एजेंसियां डिजिटल और अन्य वित्तीय साक्ष्यों को खंगाल रही हैं, ताकि रकम के स्रोत और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। वहीं, पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। इनपुट के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने बॉर्डर बेल्ट के इलाकों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने भी जांच तेज कर दी है। चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, कथित आतंकी मॉड्यूल का उद्देश्य सिर्फ किसी एक आपराधिक घटना को अंजाम देना नहीं, बल्कि टारगेट किलिंग और हिंसक गतिविधियों के जरिए लोगों में भय पैदा करना और क्षेत्र का माहौल बिगाड़ना बताया जा रहा है।















 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिमला के बालूगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल मिठाइयां नष्ट; गुलाब जामुन की चाशनी में मिला कॉकरोच

26 Aug 2026

सुल्तानपुर: ट्रक के कंटेनर में रस्सी से लटका मिला चालक का शव

26 Aug 2026

सीतापुर: कल्ली-नैमिष मार्ग पर पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत

26 Aug 2026

पानीपत में सावन के अंतिम बुधवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

26 Aug 2026

पठानकोट पहुंचे पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर, रिव्यू मीटिंग ली

विज्ञापन

श्रीनाथजी की भक्ति में रंगी बीकानेर की कला, पारंपरिक पिछवाई के साथ 3D कलाकृतियों का अनोखा संगम

26 Aug 2026

महोबा: मूसलाधार बारिश में भरभराकर ढहा मकान, बुजुर्ग दंपती की मलबे में दबकर मौत

26 Aug 2026
विज्ञापन

उज्जैन: भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

26 Aug 2026

एप्पल के नाम पर फर्जीवाड़ा: अजमेर में 10 घंटे चली पुलिस की रेड, भारी मात्रा में नकली सामान जब्त, एक हिरासत में

26 Aug 2026

डिक्री देवी हत्याकांड: काठगोदाम से पकड़ा गया हत्यारोपी पति

25 Aug 2026

वैश्य समाज ने दिया कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन

25 Aug 2026

पर्वों को लेकर डीएम और एसपी ने किया परतावल बाजार में फ्लैग मार्च

25 Aug 2026

Meerut: एडीजी, डीआईजी ने किया पैदल मार्च, फूल वर्षा से हुआ स्वागत

25 Aug 2026

Meerut: शंभू नगर लेडीज़ विंग ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, रंग-बिरंगी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी

25 Aug 2026

कानपुर: बाबू पुरवा में हजरत नूह की कश्ती बनी, जाजमऊ में मक्का और मदीना

25 Aug 2026

Meerut: ऑलमाइटी लेडीज़ क्लब ने की मासिक सभा, सदस्याओं ने की खूब मस्ती

25 Aug 2026

Meerut: रक्षाबंधन पर एनसीआरटीसी का तोहफा, 27 और 28 अगस्त को नमो भारत के 47 फेरे बढ़ाए, हर 8 मिनट में मिलेगी नमो भारत ट्रेन

25 Aug 2026

कानपुर: डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी

25 Aug 2026

अमृतसर: जट्टा ग्रेनेड हमला सुलझा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

25 Aug 2026

कश्मीरी गेट में ढही पुरानी इमारत, पुलिस के जान पर खेलकर 3 लोगों को बचाया

25 Aug 2026

करनाल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, बच्चों ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति से बांधा समां

25 Aug 2026

कानपुर: मकनपुर में दरवाजों व झांकियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

25 Aug 2026

फतेहाबाद सेक्टर-3 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, पंप संचालक की मौत; CCTV फुटेज आया सामने

25 Aug 2026

कर्णप्रयाग: त्योहारी सीजन में दुकानों, ढाबों में साफ सफाई करने के दिए निर्देश, जारी रहेगा अभियान

25 Aug 2026

दिल्ली के रोहिणी में हुआ उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026 का आयोजन

25 Aug 2026

रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार, कार्टून से दूल्हा-दुल्हन डिजाइन तक आकर्षण

25 Aug 2026

फरीदाबाद की डबुआ मंडी में जलभराव का कहर, दुकानदार परेशान

25 Aug 2026

गुरुग्राम में जलभराव में स्कूल बसों के संचालन पर रोक

25 Aug 2026

कानपुर: जश्न-ए-चरागां के अवसर पर जाजमऊ जगमगा उठा

25 Aug 2026

दिल्ली-कानपुर रेलवे पटरी पर जिम संचालक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

25 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed