{"_id":"6b045851970bb1e4a909c789","slug":"video-200000-to-250000-devotees-expected-to-partake-in-the-guru-ka-langar-at-motijheel-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मोतीझील में दो से ढाई लाख श्रद्धालु छकेंगे गुरु का लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मोतीझील में दो से ढाई लाख श्रद्धालु छकेंगे गुरु का लंगर
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के तीसरे दिन मंगलवार को मोतीझील परिसर में लंगर का आयोजन होगा। सोमवार से ही लंगर तैयार करने की सेवा शुरू हो गई। सरदार गुरदीप सिंह गांधी ने बताया कि लंगर के लिए 130 बोरी आटा, 30 कुंतल दाल, सात हजार गोभी, 70 बोरी आलू और 20 टिन देसी घी सहित अन्य सामग्री जुटाई गई है। अनुमान है कि दो से ढाई लाख श्रद्धालु गुरु का लंगर छकेंगे।
श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह लार्ड ने संगत से लंगर छकने के बाद जूठी पत्तल निर्धारित स्थानों पर रखे डस्टबिन में डालने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से घरों से प्रसाद बनाकर लाने का भी आग्रह किया। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल तैयार किए गए हैं। लंगर की तैयारी का सेवा कार्य ज्ञानी मदन सिंह, मोहन सिंह झास, गुरदीप सिंह गांधी, टीटू सागरी और जसवंत सिंह भाटिया की देखरेख में सुबह से शुरू हुआ। सरदार नीतू सिंह ने श्रद्धालुओं से कतकी स्नान के बाद गुरु का लंगर छकने की अपील की। मौके पर सरबजीत सिंह रौनक, तरविंदर सिंह टीटू और हरविंदर सिंह लोंगोवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।