{"_id":"6b0407be41c7e498d304ff1b","slug":"video-pcs-recruitment-controversy-youth-congress-holds-protest-march-towards-cm-residence-chandigarh-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीसीएस भर्ती विवाद में सीएम आवास की ओर युवा कांग्रेस का रोष मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस भर्ती विवाद में सीएम आवास की ओर युवा कांग्रेस का रोष मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया
पंजाब में पीसीएस भर्ती विवाद को लेकर युवा कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर रोष मार्च शुरू कर दिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15 से मार्च निकालकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।
पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर कांग्रेसियों को रोका। इसके बाद 110 के करीब युवा कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जबरदस्त हंगामा हुआ।
इससे पहले पंजाब युवा कांग्रेस की ओर से पंजाब कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने पंजाब सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके बाद उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। युवा कांग्रेस ने पीसीएस भर्ती विवाद को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने मार्च के रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।