{"_id":"6b040568e46e5e2be90b7386","slug":"video-guru-nanak-dev-prakash-parv-kuthandal-nanak-jot-sahib-kirtan-samagam-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: कुठंडल में 27 से 29 नवंबर तक मनेगा गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, तीन दिवसीय महान कीर्तन दरबार की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: कुठंडल में 27 से 29 नवंबर तक मनेगा गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, तीन दिवसीय महान कीर्तन दरबार की तैयारियां
धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गांव कुठंडल स्थित सर्वधर्म पीठ तपोस्थान गुरुद्वारा नानक जोत साहिब में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय महान कीर्तन दरबार समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज से संगत के पहुंचने की उम्मीद है।
मुख्य सेवादार श्री श्री 108 संत बाबा लवप्रीत सिंह जी ने बताया कि समागम की शुरुआत 27 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ होगी। 28 नवंबर को पांच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें संगत गुरु साहिब की महिमा का गुणगान करते हुए भाग लेगी।
समागम के अंतिम दिन 29 नवंबर को सुबह 8 बजे आरती होगी। सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत भव्य महान कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें दूर-दराज से पहुंचने वाले रागी, ढाढ़ी जत्थे और संत-महात्मा गुरबाणी कीर्तन एवं प्रवचनों के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान गतका पार्टी भी अपने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत करेगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। रात को रैन सवाई कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें संगत देर रात तक गुरबाणी का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेगी।
धार्मिक समागम के दौरान अमृत संचार की व्यवस्था भी की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर लगातार चलेगा। इसके साथ ही समाजसेवा के उद्देश्य से निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां वितरित की जाएंगी।
मुख्य सेवादार ने संगत से अपील की है कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक समागम में बढ़-चढ़कर भाग लें और गुरबाणी, सेवा तथा संगत के इस पावन आयोजन का हिस्सा बनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।