{"_id":"6b0402cd8225642c74028594","slug":"video-samrasata-sankalp-yatra-grand-welcome-parwanoo-guru-ravidas-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: परवाणू में समरसता संकल्प रथ का भव्य स्वागत, सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: परवाणू में समरसता संकल्प रथ का भव्य स्वागत, सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:39 PM IST
Link Copied
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के परवाणू पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने संकल्प रथ का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, बद्दी के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा और भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी अत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यात्रा के स्वागत के दौरान उपस्थित नेताओं और स्थानीय लोगों ने गुरु रविदास के विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, सद्भाव और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास की शिक्षाएं समाज को भेदभाव से दूर रहकर आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
परवाणू में यात्रा के स्वागत के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समरसता संकल्प के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।