{"_id":"6b0400515b35ddd1650e90c8","slug":"video-spu-mandi-first-campus-placement-two-students-38-lakh-package-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपीयू मंडी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट, दो विद्यार्थियों को 3.8 लाख का सालाना पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीयू मंडी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट, दो विद्यार्थियों को 3.8 लाख का सालाना पैकेज
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:28 PM IST
Link Copied
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में पहली बार आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ने विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए रास्ते खोल दिए हैं। मोहाली की कंपनी विप्रोनिक्स की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में दो विद्यार्थियों को सालाना 3.8 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली है। विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार हुई इस पहल को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए और एमसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 52 विद्यार्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद एमबीए के अमनदीप तथा बीसीए के ऋषभ कुमार को कंपनी ने नौकरी के लिए चयनित किया।
चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से शुरुआत में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें 13,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दोनों विद्यार्थियों को सालाना 3.8 लाख रुपये के पैकेज पर नियुक्त किया जाएगा।
विश्वविद्यालय में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट आयोजित होने से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। इस पहल से छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही कंपनियों के साथ जुड़ने और रोजगार की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिला है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस आयोजन से इन प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिला है।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से भी सशक्त बनाना है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में भी आयोजित की जाएंगी। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थानों में ही कंपनियों तक पहुंच बनाने और रोजगार हासिल करने के अवसर मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।