{"_id":"6aafcf263477ac81db03ecf4","slug":"video-widow-distressed-by-land-dispute-climbs-water-tank-in-tehsil-complex-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: जमीन विवाद से परेशान विधवा तहसील परिसर में टंकी पर चढ़ी, ये आरोप भी लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: जमीन विवाद से परेशान विधवा तहसील परिसर में टंकी पर चढ़ी, ये आरोप भी लगाए
तहसील परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान एक विधवा टंकी पर चढ़ गई। विधवा ने विपक्षियों पर जमीन पर कब्जा और राजस्व कर्मियों पर मिलीभगत के साथ ही रिश्वत लेकर निर्माण का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के दौरान महिला टंकी से नीचे कूदने की धमकी देती रही। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को टंकी से नीचे उतारा।
तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी किरन देवी के पति संतोष कुमार की करीब 11 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला ने बताया कि गांव में जमीन को लेकर विपक्षी पक्ष से विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का दावा है कि न्यायालय ने जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि राजस्व कर्मियों की मिलीभगत करने के साथ ही रिश्वत लेकर जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। तहसील दिवस में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज होकर रविवार को वह तहसील परिसर में बनी टंकी पर चढ़ गई। उसने उच्चाधिकारियों से लिखित आश्वासन देने और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला की दो बेटी व बेटा भी मौके पर पहुंच गए और को नीचे उतर आने की गुजारिश करते रहे। सीओ कुलवीर सिंह, नायब तहसीलदार अमित पाठक, सतीश कनौजिया, कोतवाल संजय कुमार शुक्ला समेत पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी ने काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद अधिकारियों के लिखित आश्वासन देने पर महिला नीचे उतर आई। अधिकारियों ने महिला को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।