{"_id":"6949038ee03dfc1f5c0800e4","slug":"video-video-foreign-couple-marries-in-orchha-following-hindu-rituals-2025-12-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इटली के दूल्हे और फ्रांस की दुल्हन ने ओरछा में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इटली के दूल्हे और फ्रांस की दुल्हन ने ओरछा में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रचाई शादी
ऐतिहासिक नगरी ओरछा की आध्यात्मिक आभा ने एक बार फिर विदेशी दिल जीत लिए। इटली के दूल्हे और फ्रांस की दुल्हन ने भारतीय परंपराओं के अनुसार रविवार की रात यहां शादी रचा कर न केवल प्रेम को नई पहचान दी, बल्कि ओरछा को अंतरराष्ट्रीय वैवाहिक पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर दिया। बताया गया कि 54 वर्षीय चीरो व 50 वर्षीय ऑडरा दोनों कुछ दिन पहले भारत घूमने आए थे यहां आकर उनके संबंध प्रगाढ़ हो गए। दोनों भारतीय संस्कृति से प्रभावित थे और विवाह के लिए ऐसी जगह की तलाश में थे, जहां इतिहास, आध्यात्म और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम हो। इसीलिए उन्होंने मध्यप्रदेश की विश्व प्रसिद्ध धरोहर नगरी ओरछा को चुना। यहां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बेतवेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शादी रचाकर अपनी ख्वाहिश पूरी की। इस शादी में वह सब कुछ हुआ जो एक भारतीय शादी समारोह में होता है। दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरों के साथ वचन लिए। दोनों को मंदिर में मौजूद लोगों ने आशीर्वाद दिया। शादी की रस्में सनातन परंपरा अनुसार हुई। शादी के दौरान रामराजा सरकार मंदिर, छतरियों और बेतवा नदी के किनारे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश दुबे का मानना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय विवाह ओरछा के पर्यटन को नई ऊंचाई देंगे। इससे न केवल वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय होटल, गाइड, कलाकार और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।