Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lamps of happiness and prosperity were lit in every home.

Jhansi News: घर-घर प्रज्वलित हुए सुख समृद्धि के दीप

Sun, 08 Nov 2026 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lamps of happiness and prosperity were lit in every home.
झांसी। रविवार को महानगर में दीपावली पर्व श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया। घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लोगों ने शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश एवं कुबेर जी का श्रद्धा से पूजन किया। दीप प्रज्ज्वलित किए और परमात्मा से सुख समृद्धि की कामना की। रात में जमकर आतिशबाजी की गई। कार्तिक अमावस्या की रात रंग-बिरंगी रोशनी से सतरंगी नजर आई।
विज्ञापन

पर्व को लेकर सुबह से ही महानगर के सभी घरों में विशेष उत्साह छाया रहा। महिलाओं ने घर के आंगन व मुख्य द्वार पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। आम व अशोक के पत्तों के वंदनवार लगाए गए एवं रंग-बिरंगे फूलों से घरों को आकर्षक सजाया गया। मनभावन पकवान बनाए गए। वहीं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी आकर्षक सजावट की गई। दोपहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में विधि विधान से पूजन हुए। शाम होते ही घरों में श्रद्धा-भक्ति से पूजा-अर्चना हुई और दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सभी ने अपने से बडों का आशीर्वाद लिया और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात युवाओं और बच्चों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

वहीं, पर्व पर श्रद्धालुओं ने मां महालक्ष्मी मंदिर में मां महालक्ष्मी जी के दर्शन किए एवं प्रसाद अर्पण किया। इसके साथ ही दीप प्रज्वलित किए। इधर पर्व पर महानगर के मानिक चौक, बड़ाबाजार, नरिया बाजार, सुभाष गंज, सीपरी बाजार, सदर बाजार, नगरा सहित सभी अन्य सभी बाजारों में काफी भीड़ रही। लोगों ने पूजन सामग्री, आकर्षक उपहार एवं मिठाई की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed