{"_id":"676d724fd2606ff87b057d62","slug":"video-team-had-arrived-to-remove-encroachment-in-sipri-bazar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सब्जियों पर चलाया बुलडोजर, विक्रेताओं ने सड़क की जाम, सीपरी बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सब्जियों पर चलाया बुलडोजर, विक्रेताओं ने सड़क की जाम, सीपरी बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम
नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते की करतूत सामने आई है। बृहस्पतिवार को सीपरी बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण करके द्वारा बेची जा रही सब्जियों पर ही टीम ने बुलडोजर चला दिया। गुस्साए विक्रेताओं ने सब्जियों को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। नगर निगम की टीम बृहस्पतिवार को सीपरी बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। चित्रा चौराहा पर पुल के नीचे विक्रेता फुटपाथ पर सब्जियां बेच रहे थे। मौके पर पहुंचे अतिक्रमण रोधी दस्ते ने पहले चित्रा चौराहा के पास फिर आगे टंकी के पास फुटपाथ पर विक्रेताओं की सब्जियों पर ही बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। इससे विक्रेताओं में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। विक्रेताओं ने सब्जियों को हटाना शुरू कर दिया। सब्जी हटाने के चक्कर में एक महिला विक्रेता बुलडोजर से चोटिल होने से बच गई। चंद मिनटों में ही बुलडोजर चलने से काफी सब्जियां बर्बाद हो गईं। दस्ते की इस कार्रवाई से विक्रेता आक्रोशित हो गए। उन्होंने सब्जियों को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। विक्रेताओं को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सीपरी पुल के दोनों ओर जाम लगा रहा। विक्रेताओं ने कहा कि रोजाना नगर निगम की टीम आकर कभी सौ तो कभी 200 रुपये की रसीद काटती है। आज तो बुलडोजर से सब्जियां कुचलकर नुकसान कर दिया है। चित्रा चौराहा और पानी की टंकी के पास विक्रेताओं द्वारा बीच जा रहीं सब्जियों को जेसीबी से पीछे करवाया गया है। कई बार पहले भी यहां सब्जियां नहीं बेचने के लिए कहा जा चुका है। मगर विक्रेता मान ही नहीं रहे हैं। चित्रा चौराहा-सीपरी मार्ग पर एक स्थान भी सब्जी विक्रेताओं के लिए तय किया है। वहां जाते ही नहीं हैं।- बृजेश शर्मा, प्रभारी, अतिक्रमण रोधी दस्ता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।