{"_id":"6a2ed06f8fa76117500c63c5","slug":"video-a-sea-of-devotees-thronged-mauranipur-railway-station-to-travel-to-chitrakoot-on-somvati-amavasya-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट जाने के लिए मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट जाने के लिए मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट में कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करने और पुण्य लाभ कमाने के लिए मऊरानीपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। रविवार रात को मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए। इस कारण पूरा स्टेशन परिसर व दोनों प्लेटफार्म जय श्री राम और कामतानाथ महाराज की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इस यात्रा में न केवल स्थानीय बल्कि मध्य प्रदेश के सैकड़ों गांवों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होने पहुंचे। रात के समय भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और फुटओवर ब्रिज से लेकर मुख्य परिसर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। लोग ट्रेनों का इंतजार करते और जमीन पर ही डेरा डाले नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन चित्रकूट के पवित्र कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करना अत्यंत पुनीत और फलदायी माना जाता है। इसी आस्था के चलते गर्मी व रात की परवाह किए बिना लोग भारी संख्या में चित्रकूट धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने कहा कि पर्व विशेष को देखते हुए यदि रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त कोच या विशेष मेला ट्रेनों की व्यवस्था की जाती, तो यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। स्टेशन मास्टर जय सिंह राजावत ने बताया कि दो मेला स्पेशल ट्रेन चलाईं गईं हैं। रात के समय एक मेला स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।