फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The stamps and signatures of both doctors were forged; a third person was preparing the certificates.

Jhansi News: दोनों चिकित्सकों की मुहर और हस्ताक्षर फर्जी, तीसरा बना रहा था सर्टिफिकेट

Thu, 17 Sep 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 17 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The stamps and signatures of both doctors were forged; a third person was preparing the certificates.
झांसी। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम ने दोनों चिकित्सकों को क्लीन चिट दी है। जांच में सामने आया है कि फर्जी सर्टिफिकेट पर लगी मुहर और हस्ताक्षर दोनों चिकित्सकों के नहीं हैं। यानी कोई तीसरा व्यक्ति उनके नाम और फर्जी मुहर का इस्तेमाल कर मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार कर रहा था। जांच टीम ने असली आरोपी का पता लगाने के लिए मामले की पुलिस से जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने आईजी, मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके नाम से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं और उनकी फर्जी मुहर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत में उन्होंने पुलिस लाइन अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉ. सूर्यकांत गुप्ता पर फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडी हेल्थ डॉ. एसके सोनी ने सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी को जांच के आदेश दिए। सीएमओ ने डिप्टी एसीएमओ डॉ. रविशंकर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। टीम में डॉ. आरएस भदौरिया और डॉ. नितिन कंसौलिया भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहर और हस्ताक्षर का कराया मिलान
जांच टीम ने फर्जी बताए जा रहे मेडिकल सर्टिफिकेटों पर लगी मुहर और हस्ताक्षर का दोनों चिकित्सकों की वास्तविक मुहर, हस्ताक्षर और राइटिंग से मिलान कराया। जांच टीम के मुताबिक फर्जी सर्टिफिकेटों पर लगे हस्ताक्षर और मुहर दोनों चिकित्सकों के वास्तविक हस्ताक्षर और मुहर से मेल नहीं खाए। जांच के बाद टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची कि फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट दोनों चिकित्सकों ने नहीं बनाए हैं। उनके नाम और मुहर का इस्तेमाल किसी तीसरे व्यक्ति ने किया है। हालांकि जांच रिपोर्ट में उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

विभाग की प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले पर शक
जांच टीम ने आशंका जताई है कि फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार करने वाले व्यक्ति को मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी है। इससे यह भी आशंका जताई गई है कि फर्जीवाड़े में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा कोई जानकार व्यक्ति शामिल हो सकता है। हालांकि किसी व्यक्ति को आरोपी के रूप में चिह्नित नहीं किया गया है और इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
जांच टीम के नोडल अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त, आईजी, डीएम और एसएसपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने वाले व्यक्ति का पता लगाने और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस जांच की संस्तुति की गई है।

-----------
फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के मामले में जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। - डॉ. शिशिर पुरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed