{"_id":"677eaa3fcdc3f34e6e0514e3","slug":"january-last-month-marriage-hapur-news-c-306-1-gha1001-111921-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जनवरी के अंतिम सप्ताह में होंगे सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जनवरी के अंतिम सप्ताह में होंगे सामूहिक विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:10 PM IST
Link Copied
गढ़मुक्तेश्वर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत क्षेत्र में जनवरी के अंतिम सप्ताह के बीच सामूहिक विवाह कराए जा सकते हैं। सामूहिक विवाह के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि है कि क्षेत्र के पात्र निवासी, जो भी अपनी कन्या का विवाह करना चाहते हैं वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नगर क्षेत्र के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग विकास खंड में आवेदन जमा करा सकते हैं। योजना के तहत कन्या के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि देय है। इसके अलावा दस हजार रुपये का सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए कन्या और वर का आधार कार्ड, कन्या का बैंक खाता, पिता का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व पिता का दोनों मान्य, कन्या-वर का फोटो उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक सामूहिक विवाह कराए जाएंगे, इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।