{"_id":"6b0c6ca26c695706a80f5986","slug":"additional-coaches-to-be-added-to-four-trains-passengers-to-get-relief-hapur-news-c-135-1-hpr1002-152842-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
हापुड़। रेल यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे हापुड़ स्टेशन पर ठहराव करने वाली इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त कोच निर्धारित अवधि के लिए लगाए जाएंगे।
उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादवकी ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 14207 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली में पांच से 11 दिसंबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 14208 दिल्ली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में आठ से 14 दिसंबर तक अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली में सात से 13 दिसंबर तक और ट्रेन संख्या 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट में छह से 12 दिसंबर तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का हापुड़ स्टेशन पर भी ठहराव होता है। ऐसे में यहां से दिल्ली और प्रतापगढ़-अयोध्या की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त कोच उपलब्ध होने से लाभ मिलेगा। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़ के दबाव में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है।