{"_id":"676ae9e3d9e6925b7107240b","slug":"fake-medical-report-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118405-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फर्जी मेडिकल लगाकर दुष्कर्म के आरोपी की जमानत का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फर्जी मेडिकल लगाकर दुष्कर्म के आरोपी की जमानत का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:19 PM IST
Link Copied
हापुड़। दुष्कर्म के आरोपी की जमानत कराने के लिए फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र लगाने के आरोप में आरोपी के पिता व भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि एक युवक ने उनकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्तमान में आरोपी जेल में बंद है। आरोपी युवक के पिता, दो चाचा व भाई ने जमानत करने के लिए फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। जिसमें घटना वाले दिन आरोपी को हरिद्वार स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती होना बताया गया था। न्यायालय ने मेडिकल प्रमाण पत्र की जांच कराने के आदेश दिए थे। जांच के दौरान विवेचक ने मेडिकल प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए न्यायालय में रिपोर्ट सौैंपी थी। सात अक्तूबर 2024 को उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में पहुंची थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।