{"_id":"6aa2834fa19be4904d008e5c","slug":"cleaner-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-in-hapur-accident-occurred-while-traveling-from-amroha-to-delhi-bee-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में वाहन की टक्कर से क्लीनर की मौत: अमरोहा से दिल्ली जाते समय हादसा, छह महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में वाहन की टक्कर से क्लीनर की मौत: अमरोहा से दिल्ली जाते समय हादसा, छह महीने पहले हुई थी शादी
Thu, 10 Sep 2026 03:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:47 PM IST
सार
हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के तहत बस अड्डा क्षेत्र में वीएस सिनेमा के सामने बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मिनी ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से क्लीनर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के तहत बस अड्डा क्षेत्र में वीएस सिनेमा के सामने बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मिनी ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। हादसा बुधवार रात करीब ढाई बजे हुआ। मिनी ट्रक अमरोहा से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में अमरोहा जिले के रजापुर थाना क्षेत्र के अतरासी कला गांव के रहने वाले जावेद अली (23) की मौत हो गई। वह मिनी ट्रक पर क्लीनर था। उसकी करीब छह महीने पहले शादी हुई थी। हादसे में चालक अरमान (22) घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जावेद के पिता हाफिज किसान हैं और मां राबिया आलम हैं। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके दो भाई आदिल और अनादिल हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन