बागपत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने गोरखपुर में एक बेतुका बयान दिया। एक समारोह में सत्यपाल सिंह ने कहा कि क्या कोई भी लड़का उस लड़की से शादी करना चाहेगा जो शादी की रस्में जींस पहनकर करेगी। सत्यपाल सिंह मुंबई के कमीशनर भी रह चुके हैं। सिर्फ जींस पहननेवाली लड़कियों पर ही नहीं बल्कि मंदिर के पुजारी पर भी सत्यपाल सिंह ने तंज कसा कि कोई भी जींस पहनकर पुजारी नहीं बन जाता।