{"_id":"6a9c11d1287fdaa56101132e","slug":"deen-dayal-upadhyaya-gorakhpur-university-has-got-new-vice-chancellor-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डीडीयूजीयू को मिला नया कुलपति, प्रो. कृष्ण पाल सिंह तीन साल के लिए नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डीडीयूजीयू को मिला नया कुलपति, प्रो. कृष्ण पाल सिंह तीन साल के लिए नियुक्त
Sat, 05 Sep 2026 06:28 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:28 PM IST
सार
प्रो. कृष्ण पाल सिंह को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीन साल के लिए नियुक्त किया।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नए कुलपति मिल गए हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. कृष्ण पाल सिंह को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।
नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है। प्रो. कृष्ण पाल सिंह महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के पूर्व कुलपति रह चुके हैं।
वर्तमान में वह गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उच्च शिक्षा प्रशासन का अनुभव रखने वाले प्रो. सिंह के डीडीयू का कुलपति बनाए जाने की सूचना शनिवार को जारी हुई है।
विज्ञापन
डीडीयू में प्रो. पूनम टंडन का कुलपति के रूप में कार्यकाल चार सितंबर को पूरा हो चुका है। इसके बाद से नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय में चर्चाएं तेज थीं।