Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक व बैट्री रिक्शा की हुई टक्कर, दो छात्राएं भी चपेट में आईं
{"_id":"696f805e2a91b7724e0005fc","slug":"video-video-saugdhaka-hathasa-ma-tha-yavaka-ka-mata-bika-va-btara-rakasha-ka-haii-takakara-tha-chhatarae-bha-capata-ma-aaii-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक व बैट्री रिक्शा की हुई टक्कर, दो छात्राएं भी चपेट में आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक व बैट्री रिक्शा की हुई टक्कर, दो छात्राएं भी चपेट में आईं
गोंडा जिले के करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर मंगलवार शाम को सड़क हादसे में बाइक और बैट्री रिक्शा की टक्कर के कारण दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना की चपेट में आकर दो छात्राएं घायल हो गईं। घटना ग्राम सोनवार के पास हुई।
ग्राम बरबटपुर निवासी आलम (27) पुत्र सिराज और फरमान (24) पुत्र इरफान बाइक से करनैलगंज बाजार आए थे। शाम करीब 5 बजे वापस घर लौटते समय उनकी बाइक ग्राम सोनवार के पास जा रही थी तभी एक तेज रफ्तार बैट्री रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए।
आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया लेकिन चिकित्सक डॉ. मुदस्सिर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना के समय स्कूल से वापस घर जा रही दो छात्राएं, मुस्कान और हर्षवी भी बाइक की चपेट में आ गईं और घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल लाया गया जहां मुस्कान की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।