{"_id":"6aa6208ec58655de3d0f058d","slug":"gonda-speeding-bus-hits-motorcyclist-from-behind-tragic-death-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: बाइक सवार को तेज रफ्तार बस ने पीछे से मारी टक्कर, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: बाइक सवार को तेज रफ्तार बस ने पीछे से मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
Sun, 13 Sep 2026 09:33 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 13 Sep 2026 09:33 AM IST
सार
युवक शनिवार रात करीब दस बजे बाइक से घर जा रहे थे। परसापुर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के गोंडा-अयोध्या मार्ग पर परसापुर गांव के पास शनिवार रात रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र के इमलिया गांव के टेड़िया पुरवा निवासी अनिल सिंह (35) शनिवार रात करीब दस बजे बाइक से घर जा रहे थे। परसापुर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।