{"_id":"6aa6655ff319077e93099548","slug":"video-vanatha-sahana-hatayakada-parajana-sa-malna-ja-raha-sasatha-catharashakhara-ka-brabka-ma-palsa-na-kaya-najarabtha-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"विनोद साहनी हत्याकांड: परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर को बाराबंकी में पुलिस ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद साहनी हत्याकांड: परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर को बाराबंकी में पुलिस ने किया नजरबंद
यूपी के गोंडा में विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में सियासत गर्म है। रविवार को परिजनों से मिलने जा रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में रामनगर पुलिस ने रोक लिया।
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर पुलिस ने काफिले को रोककर चंद्रशेखर आजाद को बुढ़वल गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया। उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें गेस्ट हाउस पहुंचा दिया।
चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखाई दी। गेस्ट हाउस के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बताते चलें कि गोंडा के कर्नलगंज में विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। इसी क्रम में चंद्रशेखर आजाद रविवार को उनके परिजनों से मिलने जा रहे थे। पुलिस की ओर से उन्हें गोंडा जाने से रोके जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।