{"_id":"6abba6e008fcced00f09c8ef","slug":"video-video-saraya-fara-ufanaii-majha-ka-tharajana-gava-ma-pana-jalsatara-khatara-ka-nashana-sa-70-sama-uupara-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरयू फिर उफनाई, माझा के दर्जनों गांवों में पानी, जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरयू फिर उफनाई, माझा के दर्जनों गांवों में पानी, जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर
सरयू का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.770 मीटर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है। अयोध्या में भी जलस्तर 92.970 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, दोनों बैराजों से कुल पानी का डिस्चार्ज 3,68,589 क्यूसेक है, जिसमें कमी दर्ज की गई है।
नवाबगंज के माझा क्षेत्र में पानी दोबारा तेजी से फैलने से दर्जनों गांव और मजरे प्रभावित हैं। ब्योन्दा माझा के दीनानाथ यादव ने बताया कि गांव के प्रमुख रास्तों पर पानी भर गया है। लोगों को नाव या पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। गंगाराम यादव के अनुसार बाढ़ के कारण गांवों से अयोध्या जाने वाला दूध और खोया का कारोबार प्रभावित हुआ है। ब्योन्दा, दत्तनगर और साकीपुर से बड़ी मात्रा में दूध व खोया अयोध्या भेजा जाता है।
दत्तनगर में टाड़ी, बाड़ी, बैसिया, घरुकन पुरवा और नगरिया मजरे पानी से घिर गए हैं। ग्रामीणों ने नावों की कमी की भी बात कही है। साकीपुर में भी पानी फैलने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों के मुताबिक कटान में घर और खेत गंवा चुके कुछ परिवार दूसरे की जमीन पर छप्पर डालकर रह रहे हैं। उमरी बेगमगंज क्षेत्र के ऐली परसौली में बाढ़ का असर सबसे ज्यादा दिख रहा है। यहां 23 मजरे पानी की चपेट में हैं। करीब 860 परिवारों के 4,575 लोग प्रभावित बताए गए हैं।
गढ़ी की करीब दो हजार, जबरनगर की 1,500 और परास-मझवार की करीब 700 आबादी भी पानी से घिरी है। कई घरों में पानी पहुंचने से लोग गृहस्थी का सामान ऊंचे स्थानों पर रख रहे हैं। हालांकि डीएम प्रियंका निरंजन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव व राहत कार्य तेजी से कराने का निर्देश दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।