Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Rising pollution in Bhiwani is taking a toll on health; the physician's OPD at the Civil Hospital has crossed 400 patient visits.
{"_id":"6afd58f9380758e5c2093e26","slug":"video-rising-pollution-in-bhiwani-is-taking-a-toll-on-health-the-physicians-opd-at-the-civil-hospital-has-crossed-400-patient-visits-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बढ़े प्रदूषण से बिगड़ रही सेहत, नागरिक अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी 400 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में बढ़े प्रदूषण से बिगड़ रही सेहत, नागरिक अस्पताल के फिजिशियन की ओपीडी 400 पार
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बढ़ती उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। भिवानी जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पताल में इन दिनों वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, गले में खराश, उल्टी-दस्त और सांस संबंधी परेशानियों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम के चलते अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।
अस्पताल के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता के अनुसार, नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 400 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की है। उमस और मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण, गले में खराश और पेट संबंधी बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा सांस लेने में परेशानी महसूस करने वाले मरीज भी चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं।
डॉ. गुप्ता ने लोगों को सलाह दी कि इस मौसम में खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। तली-भुनी चीजों से परहेज करें और स्वच्छ पानी का सेवन करें। पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद पीना चाहिए। घरों के आसपास बारिश का पानी जमा न होने दें तथा कूलर का पानी नियमित रूप से बदलते रहें। जमा पानी में मच्छर पनपने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि वायरल बुखार, उल्टी-दस्त या सांस संबंधी परेशानी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। समय पर उपचार और सावधानी बरतकर मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।