{"_id":"6854150171d75807540ffc42","slug":"video-mathhaya-parathasha-ma-hae-hathasa-ma-gada-ka-parasal-karabra-ka-bta-samata-cara-ka-mata-tana-ka-halta-najaka-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में हुए हादसे में गोंडा के पार्सल कारोबारी के बेटे समेत चार की मौत, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में हुए हादसे में गोंडा के पार्सल कारोबारी के बेटे समेत चार की मौत, तीन की हालत नाजुक
यूपी के गोंडा निवासी पार्सल कारोबारी के बेटे और मित्र, उसकी पत्नी और बेटे की मध्य प्रदेश में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि कारोबारी, उसकी पत्नी, बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिली तो परिवार के लोग मौके के लिए रवाना हो गए।
मामला धानेपुर क्षेत्र के दूबेपुरवा गांव का है। गांव निवासी राजकरन ने बताया कि उनके बड़े भाई भोलानाथ दूबे गुजरात के सूरत में रहकर पार्सल का कारोबार करते हैं। भतीजी की शादी में उनका परिवार आया था। बुधवार को वह परिवार के साथ सूरत जाने के लिए घर से एसयूवी कार से निकले थे।
रास्ते में तरबगंज के शीशव भवानीपुरवा अपने मित्र रमेश उर्फ रामबाबू पांडेय के घर रुके। वहां से उनके परिवार को भी साथ लेकर सूरत के लिए रवाना हुए। बृहस्पतिवार की तड़के मध्य प्रदेश में राजगढ़ हाईवे पर पचोरी के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में भतीजे अनमोल उर्फ आयुष (16), रामबाबू की बहन शिवदेवी (50), पत्नी प्रमिला (40), बेटे प्रियांशु (14) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई भोलानाथ (50), भाभी पुष्टम (46), भतीजी अंशिका (13) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को मध्य प्रदेश के शाजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलने पर परिवार के लोग मौके के लिए रवाना हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।