Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six special trains will pass through Gonda

Gonda News: गोंडा होकर गुजरेंगी छह स्पेशल ट्रेनें

Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Six special trains will pass through Gonda
गोंडा। छठ महापर्व के बाद वापस कामकाज वाले शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। गोंडा होकर छह विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें मुंबई, पुणे और गुजरात से गोरखपुर व रक्सौल तथा बिहार और पूर्वोत्तर से दिल्ली और अमृतसर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के गोंडा स्टेशन पर पहुंचने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन


लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन गोरखपुर से 17 नवंबर को चलकर सुबह 8:55 बजे गोंडा पहुंचेगी। इस ट्रेन से मुंबई और गोंडा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसी तरह पुणे के हडपसर से गोरखपुर जाने वाली विशेष ट्रेन (01457) 16 नवंबर को रात 10:55 बजे गोंडा पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से 18 नवंबर को चलने वाली ट्रेन (01458) सुबह 8:55 बजे गोंडा से गुजरेगी।
विज्ञापन


गुजरात के प्रतापनगर से रक्सौल जाने वाली विशेष ट्रेन (09133) 16 नवंबर को रात 9:02 बजे गोंडा पहुंचेगी। वहीं, बिहार के दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली विशेष ट्रेन (05549) 16 नवंबर को रवाना होकर 17 नवंबर की सुबह 7:27 बजे गोंडा पहुंचेगी। इस ट्रेन से दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल और गोरखपुर क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छपरा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन (05063) 16 नवंबर को रात 9 बजे रवाना होकर 17 नवंबर की सुबह 5:40 बजे गोंडा पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार टर्मिनल से 17 नवंबर को रात 8:10 बजे चलने वाली ट्रेन (05064) 18 नवंबर की सुबह 7:45 बजे गोंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन छपरा, सीवान, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा होते हुए दिल्ली क्षेत्र तक यात्रियों को पहुंचाएगी।

पूर्वोत्तर के न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन (05748) 16 नवंबर को शाम 4:45 बजे रवाना होकर 17 नवंबर को दोपहर 12:25 बजे गोंडा पहुंचेगी। ट्रेन गोरखपुर, बस्ती और गोंडा होते हुए सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट के रास्ते अमृतसर जाएगी। इसके अलावा रक्सौल से प्रतापनगर जाने वाली विशेष ट्रेन (05583) 18 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रवाना होकर शाम 6:27 बजे गोंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी और लखनऊ होते हुए गुजरात पहुंचेगी।



स्लीपर और जनरल कोच की रहेगी सुविधा
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव के अनुसार, विशेष ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ट्रेन में नौ शयनयान, नौ सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच होंगे। हडपसर-गोरखपुर ट्रेन में आठ शयनयान, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक पैंट्री कार और दो एलएसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे। प्रतापनगर-रक्सौल ट्रेन में 10 शयनयान, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक कुर्सीयान और दो एसएलआरडी कोच होंगे।



दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन में आठ शयनयान, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एलएसएलआरडी कोच रहेंगे। छपरा-आनंद विहार अनारक्षित ट्रेन में 18 सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे। न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अनारक्षित ट्रेन में 20 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक एसएलआरडी और एक कुर्सीयान कोच होगा। रक्सौल-प्रतापनगर ट्रेन में 10 शयनयान, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक कुर्सीयान और दो एसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed