{"_id":"6af9fab30623ff35ae04c942","slug":"risk-of-brain-stroke-rises-three-dead-gonda-news-c-100-1-slko1026-169924-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, तीन की मौत
Mon, 16 Nov 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज का इलाज करते डॉ. ज्ञानदीप तिवारी।
गोंडा। मौसम में बदलाव के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह धुंध और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रेन स्ट्रोक (सीवीए) के मामले सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बीते तीन दिनों के दौरान ब्रेन स्ट्रोक से तीन बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि दिमागी बुखार से 15 वर्षीय किशोर ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने हृदय रोग, ब्लड प्रेशर और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मेडिकल कॉलेज में रविवार को हिरापुर निवासी 76 वर्षीय छाया की सीवीए से मौत हो गई। इससे पहले 13 नवंबर को रानीपुर निवासी 75 वर्षीय मंशाराम और तरबगंज निवासी 75 वर्षीय परमात्मादीन ने भी ब्रेन स्ट्रोक के कारण दम तोड़ दिया था। इसी दिन कोतवाली देहात क्षेत्र के लव्वा टेपरा निवासी 15 वर्षीय उमनाथ पांडेय की दिमागी बुखार से मौत हुई थी।
मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निशांत पांडेय ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ हृदय रोग, ब्लड प्रेशर और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे मरीज नियमित रूप से दवाएं लें और रक्तचाप की निगरानी करते रहें। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और सुबह अधिक ठंड या घने कोहरे के दौरान बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव
पिछले चार दिनों के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 13 नवंबर को यह क्रमश: 29.4 और 15.6 डिग्री, 14 नवंबर को 29 और 16 डिग्री तथा 15 नवंबर को 28 और 18 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को पूरे दिन कोहरे की धुंध छाई रही।
लक्षण दिखने पर तुरंत पहुंचें अस्पताल
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि चेहरे, हाथ या पैर में अचानक सुन्नपन या कमजोरी होना, बोलने या दूसरों की बात समझने में परेशानी, अचानक धुंधला दिखाई देना, तेज सिरदर्द, चक्कर आना और शरीर का संतुलन बिगड़ना ब्रेन स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। इसके अलावा चलने में परेशानी या बेहोशी भी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए। इलाज में देरी खतरनाक हो सकती है। लक्षण शुरू होने का समय भी नोट कर लें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न दें।
बरतें सावधानी
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अतुल मिश्र ने बताया कि ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। ब्लड प्रेशर और हृदय रोग के मरीज नियमित रूप से दवाएं लेते रहें। पर्याप्त पानी पीने के साथ संतुलित खानपान अपनाएं। घने कोहरे और अधिक ठंड के दौरान सुबह टहलने या व्यायाम करने से बचें। धुएं और धूल से दूरी बनाए रखें। सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, अचानक कमजोरी या बोलने में दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें।