{"_id":"6a8d48f5f9290442ff02fe07","slug":"video-gada-ma-besae-thafatara-ma-jata-shakashhaka-paca-sakal-ka-bhara-vakalpaca-bhara-jaega-rakataya-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बीएसए दफ्तर में जुटे शिक्षक, पांच स्कूलों का भरा विकल्पच भरी जाएंगी रिक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बीएसए दफ्तर में जुटे शिक्षक, पांच स्कूलों का भरा विकल्पच भरी जाएंगी रिक्तियां
गोंडा में परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की कवायद तेज हो गई है। कम शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए मंगलवार को बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। इसके लिए शिक्षक सुबह से ही कार्यालय पहुंचने लगे। काउंसिलिंग में 135 शिक्षकों को कम शिक्षक वाले विद्यालयों में भेजा जाएगा।
बीएसए कार्यालय में पहुंचने वाले शिक्षकों से उनकी पसंद के पांच विद्यालयों का विकल्प मांगा गया है। इसी आधार पर उपलब्ध रिक्तियों और विद्यालयों की जरूरत के अनुसार तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को राहत मिलने की उम्मीद है।
काउंसिलिंग को लेकर शिक्षकों में भी उत्सुकता दिखाई दी। शिक्षक अपने दस्तावेजों के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी लेते नजर आए। कार्यालय परिसर में शिक्षकों की भीड़ रही। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने काउंसिलिंग की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने की तैयारी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।