फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Business booms at the Kajari Teej fair

Gonda News: कजरी तीज मेले में चमका कारोबार

Mon, 14 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Business booms at the Kajari Teej fair
कजरी तीज मेले में जमकर हुई खरीदारी। संवाद
गोंडा। कजरी तीज पर कांवड़ियों की भीड़ से मेले और बाजारों में भी रौनक छाई रही। रविवार रात से सोमवार तक प्रमुख मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। प्रसाद, पूजन सामग्री, फूल-माला, खिलौने, शृंगार सामग्री और खानपान की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

पृथ्वीनाथ मंदिर व दुखहरणनाथ मंदिर परिसर में जलाभिषेक के बाद मेले में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया। कांवड़ लेकर पहुंचे लोगों में से किसी ने बच्चों के लिए खिलौने खरीदे तो कोई घर के लिए पूजन सामग्री लेता दिखा। बच्चे रंग-बिरंगे गुब्बारे और खिलौने लेने की जिद करते नजर आए। अभिभावक भी बच्चों की पसंद के सामान दिलाकर उनके चेहरे पर खुशी देखते रहे। महिलाएं शृंगार सामग्री और घरेलू सामान की दुकानों पर खरीदारी करती दिखीं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से आए परिवारों ने जरूरी सामान के साथ बच्चों के लिए खिलौने और खाने-पीने की चीजें खरीदीं। जलाभिषेक के बाद लोगों ने मेले में घूमकर खरीदारी का आनंद लिया। खानपान की दुकानों पर भी भीड़ रही। कांवड़ यात्रा की थकान के बाद श्रद्धालु चाय, नाश्ता, पूड़ी-सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों का स्वाद लेते नजर आए। बच्चों के लिए चाट, मिठाई और अन्य पसंदीदा सामान की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही। खिलौनों के व्यापारी रोहित ने बताया कि इस बार मेले से अच्छा कारोबार हुआ। पिछली बार की अपेक्षा इस बार खिलौने ज्यादा बिके।

कजरी तीज मेले में जमकर हुई खरीदारी। संवाद

कजरी तीज मेले में जमकर हुई खरीदारी। संवाद

कजरी तीज मेले में जमकर हुई खरीदारी। संवाद

कजरी तीज मेले में जमकर हुई खरीदारी। संवाद

कजरी तीज मेले में जमकर हुई खरीदारी। संवाद

कजरी तीज मेले में जमकर हुई खरीदारी। संवाद

कजरी तीज मेले में जमकर हुई खरीदारी। संवाद

कजरी तीज मेले में जमकर हुई खरीदारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed