{"_id":"6aeda79b9407d280d40de363","slug":"video-gada-lha-ka-kaugdhhaha-sa-10842-mahalo-oura-bcaca-ka-malga-pashhanae-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: लोहे की कढ़ाही से 10,842 महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: लोहे की कढ़ाही से 10,842 महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पोषण
गोंडा: देवीपाटन मंडल में कुपोषण से लड़ने के लिए ‘परंपरा से पोषण’ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत चारों जिलों के 10,842 कुपोषित बच्चों और उनके परिवारों तक पोषण सामग्री पहुंचाई जाएगी। शुक्रवार को धनतेरस पर गोंडा में 250 महिलाओं को लोहे की कढ़ाही और पोषण सामग्री देकर अभियान की शुरुआत हुई। डीएम प्रियंका निरंजन की इस पहल को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सराहा और इसे बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती में भी लागू करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सभागार में गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की माताओं को लोहे की कढ़ाही के साथ गुड़, भुना चना, सत्तू, बेसन, लाई, आयरन-कैल्शियम की गोलियां और ओआरएस-जिंक के पैकेट दिए गए। उन्हें पोषक तत्वों से युक्त टेक होम राशन भी उपलब्ध कराया गया। अगले तीन महीने में करीब 11 हजार महिलाओं तक यह सामग्री पहुंचाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने डीएम और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान ‘पोषण पाठशाला’ नवाचार का भी शुभारंभ किया गया। सीडीओ दयानंद प्रसाद, डीडीओ डॉ. आदित्य तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।