Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Dhvani Bhanushali announces engagement with yash Bhanushali photos viral

ध्वनि भानुशाली: यश के साथ हुई सिंगर की सगाई, समारोह की फोटो शेयर कर लिखा- जिंदगीभर के लिए कप केक मिल गया

Fri, 13 Nov 2026 07:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 13 Nov 2026 07:34 PM IST
सार

  • सिंगर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वे प्यार भरे पल बिता रहे हैं।
  • ध्वनि का गाना 'वास्ते' काफी मशहूर हुआ। इसे लाखों व्यूज मिले।
  • सिंगर के मुताबिक पॉप संगीत अच्छा है क्योंकि कोई भी आपकी कहानी आपसे बेहतर नहीं बता सकता।

विज्ञापन
Singer Dhvani Bhanushali announces engagement with yash Bhanushali photos viral
ध्वनि भानुशाली, यश भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम@dhvanibhanushali22

विस्तार

सिंगर ध्वनि भानुशाली ने यश भानुशाली के साथ अपनी सगाई की घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सगाई समारोह की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे दोनों और ध्वनि की सगाई की अंगूठी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

Singer Dhvani Bhanushali announces engagement with yash Bhanushali photos viral
ध्वनि भानुशाली, यश भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम@dhvanibhanushali22
ध्वनि भानुशाली की पोस्ट में क्या है?
सिंगर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने यश को गले लगाया है। दूसरी तस्वीर में यश उनके गाल पर किस कर रहे हैं और ध्वनि के हाथ में एक गिलास है। तीसरी तस्वीर में ध्वनि अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं, और दोनों सूर्यास्त के समय पोज दे रहे हैं। चौथी तस्वीर में दोनों साथ में रिंग दिखा रहे हैं। इस मौके पर ध्वनि ने भूरे रंग का टैंक टॉप, लेदर स्कर्ट और उससे मिलते-जुलते जूते पहने थे। वहीं, यश ने सफेद शर्ट, रंग-बिरंगी जैकेट, डेनिम जींस और मैचिंग जूते पहने थे।

शानदार है पोस्ट का कैप्शन
तस्वीरें शेयर करते हुए ध्वनि ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे जिंदगी भर के लिए अपना 'कपकेक' मिल गया है। मैंने हां कह दिया!' पोस्ट में दोनों को अपनी सगाई का जश्न मनाते और प्यार भरे पल बिताते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Singer Dhvani Bhanushali announces engagement with yash Bhanushali photos viral
ध्वनि भानुशाली, यश भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम@dhvanibhanushali22
इन गानों के लिए मशहूर हैं सिंगर
यह घोषणा ध्वनि के लिए एक अहम पड़ाव है, जिन्होंने 2018 में अपने संगीत सफर की शुरुआत की थी। वे 'वास्ते', 'ले जा रे' और 'दिलबर' जैसे गानों के साथ-साथ फिल्म 'लुका छुपी' के गाने 'दुनिया' और 'नयन' के लिए जानी जाती हैं। 'वास्ते' गाने को लाखों व्यूज मिलने और 'दिलबर' के चार्ट्स में टॉप पर रहने के बाद ध्वनि काफी मशहूर हो गईं। उन्हें सबसे कम उम्र की ऐसी भारतीय पॉप स्टार माना जाने लगा, जिसने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।
 

ओटीटी रिलीज: विजय देवरकोंडा लेंगे अंग्रेजों से लोहा, एक्शन अवतार में नजर आएंगे रजनी; इस हफ्ते क्या है खास?

विज्ञापन

Singer Dhvani Bhanushali announces engagement with yash Bhanushali photos viral
ध्वनि भानुशाली, यश भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम@dhvanibhanushali22
सिंगिंग को लेकर क्या बोलीं सिंगर
एक पुराने इंटरव्यू में ध्वनि ने प्लेबैक सिंगिंग और पॉप संगीत के प्रति अपने झुकाव के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि प्लेबैक सिंगिंग बहुत बढ़िया है। यह देखना काफी रोमांचक होता है कि आपकी आवाज किस चेहरे पर फिट बैठती है। मेरा झुकाव पॉप संगीत की तरफ ज्यादा है, क्योंकि मुझे लगता है कि कोई भी आपकी कहानी आपसे बेहतर तरीके से नहीं बता सकता।'

इंस्टाग्राम पर ध्वनि भानुशाली के 7.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dhvani Bhanushali (@dhvanibhanushali22)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed