{"_id":"6ad8cf82a651c8de4e0f12e2","slug":"video-video-family-in-mourning-following-the-death-of-a-bsf-soldier-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीएसएफ जवान के निधन से परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगौली (गाजीपुर)। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच परिवार को ऐसा दुख मिला, जिसने खुशियों को मातम में बदल दिया। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव निवासी बीएसएफ जवान प्रेम कुमार सिंह (53) का 19 अक्तूबर को गुवाहाटी में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी बेटी प्रीति की शादी 25 नवंबर को होनी थी। प्रेम कुमार भी शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
प्रेम कुमार सिंह के बेटे प्रिंस सिंह ने बताया कि उनके पिता वर्ष 2000 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गुवाहाटी में थी। करीब एक सप्ताह पहले पेट दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 19 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनका निधन हो गया।
बुधवार सुबह करीब छह बजे बीएसएफ के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से पार्थिव शरीर पैतृक गांव खजूरगांव लाया गया। घर पर पार्थिव शरीर पहुंचते ही पत्नी बबीता सिंह सहित परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।
प्रिंस सिंह ने बताया कि उनके पिता जून में छुट्टी पर घर आए थे और जुलाई में ड्यूटी पर लौट गए थे। परिवार में दो बेटे प्रिंस और पीयूष सिंह तथा एक बेटी प्रीति सिंह हैं। प्रीति की शादी 25 नवंबर को तय है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था और पिता के घर आने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उनके निधन की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों के अनुसार, प्रेम कुमार सिंह का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।