फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Labourer dies after falling into a well while returning from watching Ramlila

Ghazipur News: रामलीला देखकर लौटे मजदूर की कुएं में गिरने से मौत

Wed, 21 Oct 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Labourer dies after falling into a well while returning from watching Ramlila
राजपुर गांव के इसी कुआं में गिराने से हुुई मजदूर संतोष कुमार राम की मौत। संवाद
जमानिया। पत्नी के साथ रामलीला देखकर घर लौटे मजदूर की मंगलवार देर रात कुएं में गिरने से मौत हो गई। हादसा कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में हुआ। घर से करीब 20 मीटर दूर स्थित कुएं में गिरने से 36 वर्षीय संतोष कुमार राम की मौत हो गई। पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं नौ और छह साल के दो मासूम बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक के चाचा राजेश कुमार ने बताया कि संतोष मंगलवार देर रात पत्नी के साथ रामलीला देखकर घर लौटा था। कुछ देर बाद वह शौच के लिए निकला। इसी दौरान घर के पास स्थित कुएं के करीब उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे कुएं में गिर गया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों के अनुसार, संतोष चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता विक्रमा और अन्य भाई भी मजदूरी करते हैं। करीब दस वर्ष पहले संतोष की शादी अदसड़ गांव निवासी रेखा से हुई थी। उसके दो बेटे अंकुश (9) और अर्जुन (6) हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत कुएं में गिरने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed