{"_id":"69caa698d841343ade0142a9","slug":"video-ghazipur-sp-conducted-annual-inspection-of-police-station-and-issued-directives-for-crime-control-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाजीपुर में एसपी ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाजीपुर में एसपी ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश
गाजीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने रविवार को नंदगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की स्थिति और विभिन्न इकाइयों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय व साइबर सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को अद्यावधिक रखने और सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। साफ-सफाई और अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए एसपी ने थाना परिसर व बैरकों की स्वच्छता का भी अवलोकन किया। साइबर सेल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम और जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए एसपी ने महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान एसपी ने उपनिरीक्षकों को शस्त्र अभ्यास भी कराया और थाना परिसर में चौकीदारों को वर्दी वितरित की। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और क्षेत्र में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।