{"_id":"6aac4a4e023ea7280b0f523d","slug":"prices-of-kiwi-papaya-pomegranate-and-dragon-fruit-have-increased-by-rs-10-to-rs-30-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-160367-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कीवी, पपीता, अनार और ड्रैगन फ्रूट के दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कीवी, पपीता, अनार और ड्रैगन फ्रूट के दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़े
विज्ञापन
औड़िहार में लगी फल की दुकान। संवाद
खानपुर। वायरल बुखार और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच फलों की मांग अचानक बढ़ गई है। घटते प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए चिकित्सक नारियल पानी, कीवी, ड्रैगन फ्रूट और पपीता खाने की सलाह दे रहे हैं। इसके चलते बाजार में इन फलों की मांग बढ़ने के साथ ही कीमतों में भी इजाफा हुआ है। 15 दिनों में नारियल पानी, पपीता, अनार, कीवी और ड्रैगन फ्रूट के दाम में 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
फल कारोबारियों के अनुसार मांग बढ़ने और आपूर्ति कम होने से फलों के दाम बढ़े हैं। फल कारोबारी प्रदीप ने बताया कि बीमारियों के कारण इन दिनों नारियल पानी, कीवी, पपीता और अनार की मांग काफी बढ़ गई है। मंडी से सीमित आपूर्ति होने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
15 दिन में ऐसे बढ़े फलों के दाम
पहले अब
नारियल पानी 70 90
पपीता 60 70
अनार 120 150
कीवी 25 33 (एक पीस)
ड्रैगन फ्रूट 80 100 (पीस)