{"_id":"6aef34e12c621d5f47024fe6","slug":"video-ghazipur-14-year-old-boy-drowns-in-karmanasha-river-while-preparing-a-site-for-chhath-puja-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: छठ पूजा की बेदी बनाने गया 14 वर्षीय किशोर कर्मनाशा नदी में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: छठ पूजा की बेदी बनाने गया 14 वर्षीय किशोर कर्मनाशा नदी में डूबा, तलाश जारी
गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल कर्मनाशा घाट पर शनिवार सुबह छठ पूजा की बेदी बनाने गया 14 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया। वह पूजा के लिए मिट्टी और पानी लेने नदी की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। किशोर माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
परिवार के साथ बेदी बनाने गया था किशोर
गहमर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी के अनुसार, देवल गांव निवासी ओमजी सिंह (14) शनिवार सुबह परिवार के सदस्यों के साथ कर्मनाशा नदी के देवल घाट पर छठ पूजा की बेदी बनाने गया था। बेदी तैयार करने के लिए वह नदी से मिट्टी और पानी लेने पहुंचा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
गोताखोरों और नाविकों ने शुरू की तलाश
किशोर को डूबता देख परिजनों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। सूचना मिलने पर गहमर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
माता-पिता का इकलौता बेटा था ओमजी
ओमजी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तलाश के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि किशोर की तलाश कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।