Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager drowns in Karmanasha River while setting up a bedi

Ghazipur News: बेदी बनाने गया किशोर कर्मनाशा नदी में डूबा

Sun, 08 Nov 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Karmanasha River while setting up a bedi
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल कर्मनाशा घाट पर शनिवार की सुबह छठ पूजा के लिए बेदी बनाने के दौरान पानी लाने गया एक किशोर नदी में डूब गया। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि देवल गांव निवासी ओमजी सिंह (14) कर्मनाशा घाट पर सुबह परिवार के सदस्यों के साथ पूजा की बेदी बनाने गए थे। वह बेदी बनाने के लिए नदी से मिट्टी व पानी लाने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से वह कर्मनाशा नदी के गहरे पानी में चले गए। जब तक लोग उन्हें बचा पाते, तब तक वह पानी में समा चुके थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों के सहारे खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। किशोर माता-पिता का इकलौता पुत्र था। गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि किशोर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed