Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Officials will be held responsible if the names of eligible persons are left out of the electoral roll

Ghazipur News: मतदाता सूची में पात्रों के नाम छूटे तो जिम्मेदार होंगे अधिकारी

Sun, 08 Nov 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Officials will be held responsible if the names of eligible persons are left out of the electoral roll
गाजीपुर। मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने या अपात्र का नाम शामिल होने पर अब निर्वाचन अधिकारी गंभीरता से जवाबदेही निभाएं। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन रखने के लिए ईआरओ नेट का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शनिवार को जिला रायफल क्लब में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह निर्देश दिए गए। इसमें जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को ईआरओ नेट की कार्यप्रणाली समझाई गई। भारत निर्वाचन आयोग से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं एसडीएम जखनियां अतुल कुमार ने अधिकारियों को पोर्टल के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 की ऑनलाइन प्राप्ति, जांच और समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया बताई गई। अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के डिजिटल प्रबंधन और पोर्टल के माध्यम से कार्यों को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का प्रशिक्षण दिया गया। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए ईआरओ नेट के सही इस्तेमाल पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, ईडीएम विनय सिंह सहित सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed