{"_id":"696e3535800617d7800012b9","slug":"video-football-revatipur-defeated-bara-5-4-in-tiebreaker-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल...रेवतीपुर ने टाईब्रेकर में बारा को 5-4 से हराया; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल...रेवतीपुर ने टाईब्रेकर में बारा को 5-4 से हराया; VIDEO
जमानिया के जीवपुर गांव के खेल मैदान पर शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित 41वीं सीनियर जिलास्तरीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष बबलू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबला रेवतीपुर और बारा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रेवतीपुर ने बारा को टाईब्रेकर में 5-4 से हरा दिया।
दोनों टीमों ने शानदार तालमेल, गति और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को खूब रोमांचित किया। मध्यांतर से पहले दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी और पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। मध्यांतर के बाद मुकाबला और भी रोचक हो गया। मैच के 56 वें मिनट में रेवतीपुर टीम के कप्तान रियाज ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद बारा की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए जोरदार वापसी की और 73 वें मिनट में कप्तान खालिद ने गोल कर स्कोर 1–1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद टाईब्रेकर में रेवतीपुर ने बारा को 5–4 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच में निर्णायक की भूमिका विश्वामित्र ने तथा जेपी यादव ने कमेंट्री की। मुख्य अतिथि बबलू यादव ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना करते हुए कहा कि जिस अनुशासन, फेयर प्ले और खेल भावना के साथ दोनों टीमों ने प्रदर्शन किया, वह निश्चित रूप से उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की ओर संकेत करता है। इस अवसर पर भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष लल्लन यादव, भानूप्रताप सिंह, ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह, रामनगीना राय, आजाद अली, धीरेंद्र यादव, रामअवध यादव, रामनिवास यादव, प्रह्लाद यादव, हरिद्वार, सुदर्शन, लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।