फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Literacy exam to be held on the 20th; nearby schools to serve as centers.

Ghazipur News: 20 को होगी साक्षरता परीक्षा, नजदीकी विद्यालय बनेंगे केंद्र

Tue, 08 Sep 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Literacy exam to be held on the 20th; nearby schools to serve as centers.
गाजीपुर। जिले में निरक्षरों को साक्षर बनाने के बाद अब उनकी सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए साक्षरता परीक्षा कराई जाएगी। नवभारत साक्षर कार्यक्रम के तहत चिह्नित नव साक्षरों की परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि इसके लिए जिले के नजदीकी परिषदीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग परीक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असाक्षरों और ड्रॉप आउट वयस्कों को बुनियादी पठन, लेखन और अंक गणितीय कौशल में दक्ष बनाना है। 2022 से 2027 तक संचालित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को पढ़ना-लिखना और जरूरी गणितीय ज्ञान सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और पढ़ाई जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को चिह्नित कर वाॅलंटियरों के माध्यम से पढ़ाई कराई गई। नव साक्षरों को उल्लास पोर्टल के जरिये अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। अब परीक्षा के माध्यम से उनके सीखने के स्तर का आकलन किया जाएगा। जिले में अभी तक 1284 नव साक्षर चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed