{"_id":"6a05e41303f8eace7e05b9e7","slug":"video-ayushman-hospital-operating-illegally-in-ghazipur-sealed-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में फर्जी तरीके चल रहा आयुष्मान हॉस्पिटल सीज; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में फर्जी तरीके चल रहा आयुष्मान हॉस्पिटल सीज; VIDEO
डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सैदपुर एसडीएम ज्योति चौरसिया और एसीएओ डॉ. रामकुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने रामपुर बंतरा हाइवे पर फर्जी तरीके से चल रहे आयुष्मान हॉस्पिटल को सीज कर दिया। इस दौरान मिले एक मरीज को उपचार के लिए एंबुलेंस से देवकली स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। एसीएमओ डॉ. रामकुमार ने बताया कि 29 अगस्त 2025 को सीएमओ के आदेश पर बंतरा हाइवे पर स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पर टीम जांच करने पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान कोई एमबीबीएस, बीएमएस, बीएचएमएस का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, मेडिकल बायो बेस्ट की लाॅग बुक, डाॅक्टर पोस्ट आपरेटिव नोट्स एवं ओटी संबंधित डिग्री नहीं मिली थी। इसके बाद भी अवैध रूप से डाॅक्टर की तरह मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अग्निश्मन प्रमाण पत्र और प्रदुषण प्रमाण पत्र भी नहीं मिला और मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा था। इस दौरान काफी अनियमितता देखने को मिली थी। इस पर आयुष्मान हास्पिटल संचालक रामसिंह यादव, इम्तियाज, सत्यम, पप्पू, रितेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। सैदपुर एसडीएम ज्योति चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया। वहीं, सादात के छपरा निवासी भर्ती मरीज रूचि राजभर को पेट में दर्द था। तीन दिन से भर्ती थीं। उन्हें एंबुलेंस से देवकली स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। इसके बाद टीम बरहपुर स्थित शिव हॉस्पिटल पहुंची, संचालक अस्पताल में ताला बंद कर भाग गया। इधर, एसडीएम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित कर रहे निजी अस्पताल संचालकों में खलबली मची हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।