{"_id":"6a9c5f721ea83c3fac0d25bb","slug":"it-lab-inaugurated-competition-winners-honoured-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-159586-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आईटी लैब का किया उद्घाटन, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आईटी लैब का किया उद्घाटन, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
विज्ञापन
क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के प्रमुख मुख्य वाणिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी पीसी जायसवाल ने शनिवार को क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने संस्थान में स्थित मॉडल रूम, पुस्तकालय, कवच लैब, जिम, मनोरंजन कक्ष एवं मेस का निरीक्षण किया। संस्थान में प्रज्ञान आईटी लैब का उद्घाटन किया।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सभागार में राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करते हुए रेलकर्मियों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने का आह्वान किया। दिव्यांगजनों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार की गई पुस्तक का विमोचन भी प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा किया गया।
विज्ञापन
वहीं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी पीसी जायसवाल व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने सिटी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।