{"_id":"6afc7016ed431749c200303b","slug":"video-allegations-of-misbehavior-by-police-personnel-at-a-wedding-ceremony-demand-for-action-raised-with-the-sp-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी समारोह में पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शादी समारोह में पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग
गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव के ग्राम प्रधान और सपा सेक्टर प्रभारी सरताज खान के घर बहन के विवाह समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगा है। 13 नवंबर को हुई घटना को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से मिला। नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि विवाह जैसे पारिवारिक और मांगलिक आयोजन के दौरान दिलदारनगर थाने के दो पुलिसकर्मी ग्राम प्रधान के घर पहुंचे थे। उन्होंने प्रतिबंधित मांस रखने का आरोप लगाते हुए परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। गोपाल सिंह यादव ने कहा कि किसी नागरिक और जनप्रतिनिधि के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मियों से भी मर्यादित व्यवहार और संवेदनशीलता की अपेक्षा की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।