{"_id":"6afcacc55c5af5ed52097576","slug":"gang-of-swindlers-busted-nine-arrested-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-164063-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के चार थाना क्षेत्रों में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का गहमर पुलिस ने दिलदारनगर पुलिस के साथ मिलकर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक सुनार भी शामिल है, जिसके कब्जे से विभिन्न घटनाओं से संबंधित सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, 9700 रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की बाइक भी मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस को भदौरा, दिलदारनगर, शादियाबाद और बहरियाबाद थाना क्षेत्रों में हुई टप्पेबाजी की घटनाओं में शामिल गिरोह के सदस्यों की तलाश थी। सोमवार की रात सेवराई चौकी प्रभारी शिवप्रसाद पांडेय पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दिलदारनगर पुलिस टीम से मुलाकात हुई और घटनाओं के संबंध में बातचीत चल रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि फरीदपुर पुलिया के पास कुछ लोग चोरी और ठगी से मिले सामान के बंटवारे और बिक्री की बातचीत कर रहे हैं।
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि इस पर दोनों थानों की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में ले लिया। तलाशी के दौरान विकेश उर्फ छांगुर डोम के पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला। वहीं, सुनार रितिक वर्मा के कब्जे से दो जोड़ी सोने के कान के झाले, दो जोड़ी कर्णफूल और दो लॉकेट मिले।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इनमें कई आरोपियों के खिलाफ गाजीपुर और चंदौली के विभिन्न थानों में चोरी, ठगी, माल बरामदगी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।