{"_id":"6acb6d5e16e750ac4e075d41","slug":"video-youth-suffers-electric-shock-while-putting-up-decorative-lights-at-devi-temple-hospitalized-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: देवी मंदिर में झालर लगा रहा युवक करंट से झुलसा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: देवी मंदिर में झालर लगा रहा युवक करंट से झुलसा, अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के हुंडावाला बाग स्थित मातारानी के भवन को रोशनी से सजाने की तैयारी में जुटे युवक के साथ अचानक हादसा हो गया। सीढ़ियों पर खड़े होकर झालर लगा रहे युवक को शॉर्ट सर्किट के कारण करंट लग गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। उसके शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उसे आनन-फानन में ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न वार्ड में रेफर कर दिया गया। गंज मोहल्ला गली नंबर छह थाना उत्तर निवासी शांतनु (24) बिजली का काम करता है। शनिवार रात वह थाना दक्षिण क्षेत्र के हुंडावाला बाग स्थित छैल बिहारी गेस्ट हाउस के पास मातारानी के भवन में लाइट लगाने पहुंचा था। वह सीढ़ियों पर खड़े होकर झालर लगा रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसकी चपेट में आने से वह करंट से झुलसकर अचेत हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे में शांतनु के हाथ, पैर, पेट, पीठ और सीने पर गंभीर रूप से झुलस गया । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और उसे तत्काल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। देर रात प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न वार्ड में रेफर कर दिया गया। भाई किरन कपूर ने बताया कि वह झालर लगा रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट करंट लगने से झुलस गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।